FRIDAY,04APRIL,2025/LOCAL DESK/BREAKING NEWS
ब्यूरो रिपोर्ट

जमुई/RASHTRA VIHAR LIVE 24 NEWS: चार दिवसीय आस्था का माह पर्व चैती छठ का आज शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के उपरांत समापन हुआ।छठ व्रती प्रसाद ग्रहण कर पारण किया।आस्था का महा पर्व के मौके पर जमुई में त्रिपुरारी घाट एवं कल्याणपुर घाट बोधवन तालाब स्थित तालाब घाटों पर चैती छठ का सूर्य देव और छठी मैया को अर्घ्य अर्पित किया गया। इस अवसर पर सभी लोगों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र यादव ने बताया कि छठ का पर्व एक विशेष पर्व है और विशेष आस्था का पर्व है। त्रिपुरारी घाट पर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी पर तैनात prithul कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत है और चप्पे छपे पर पुलिस की पैनी नजर है।

श्रद्धालुओं एवम छठ व्रतियों को किसी प्रकार का कोई दिक्कत का सामना नहीं होने दिया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव मिश्रा भी औचक निरीक्षण करते हुए नजर आए हैं। वह कल्याणपुर घाट त्रिपुरारी घाट और बोधबन तलाव घाटों निरीक्षण कर उन्होंने स्थानीय मजिस्ट्रेट से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का भी उन्होंने जायजा लिया। रिपोर्टर संजय कुमार सिन्हा, सिकंदरा रिपोर्टर राजेश कुमार , खैरा रिपोर्टर शंभू कुमार, सुशील कुमार ,सर्वजीत कुमार, बिनोद बरनवाल गोपाल मंडल सहित काफी संख्या में प्रिंट एवम इलेक्ट्रोनिक मीडिया के संवाददाता हर गतिविधि पर नजर बनाए थे ।छठ पूजा गीत की धुन से माहौल खुशनुमा था।