SUNDAY,09,JUNE,2024/LOCAL DESK/BREAKING NEWS
नितेश कुमार की रिपोर्ट
![](https://rashtraviharlive24.com/wp-content/uploads/2024/06/1000028387-1024x695.jpg)
जमुई/RASHTRA VIHAR LIVE 24 NEWS: पर्यावरण की रक्षा के लिए संगठन से जुड़े युवाओं ने पेड़ लगाने का अभियान तेज कर दिया है।इसके लिए ग्रामीणों का भी सहयोग ले रहे है और उन्हें पौधा रोपण के लिए प्रेरित कर रहे हैं।इसी अभियान के तहत रविवार को साइकिल यात्रा के 440 वे यात्रा के क्रम में संगठन के सदस्य शेषनाथ राय ने कहा बिगत दिनों की गर्मी में जमुई जिला समेत पूरे देश भर में जल समस्या जल युद्ध के रूप में देखी गयी है। लोग पानी के लिए तरसते नजर आए और लड़ते भी दिख रहे है। कहीं कहीं पानी के लिये मौते भी हुई, पर वर्तमान समय मे मानसून आने पर बेकार बहते पानी के संचयन के बारे में कोई सोचता नही है और इस समस्या को नजरअंदाज करते जा रहे है। नतीजा यह होता है कि आगामी गर्मी वाले मौसम में हमे जल समस्या की भयावह स्तिथि से अवगत होना पड़ेगा। इसी को देखते हुए हमारे मंच द्वारा जमुई प्रखंड के गादी बुकार ग्राम नंदलाल कुमार के साथ में जल संचयन पौधारोपण को लेकर जागरूकता अभियान चलाई गई।
सदस्य हरेराम कुमार सिंह द्वारा अपने जागरूकता अभियान में बताया की जल समस्या को देखते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से जल संरक्षण के लिए जन आंदोलन शुरू करने की जो अपील की गयी है वह अनुकरणीय है। यह इसके लिए अभी ही उपयुक्त समय है। जल तभी सुरक्षित रह सकता है, जब हम लोग पारंपरिक तौर-तरीके से इसका संरक्षण करें यह तभी सम्भव है जब लोग मिलकर इस समस्या से स्वयं आगे नही बढेगें।
नन्दलाल सिंह हेसको देहरादून नमामि गंगे के कोर्डिनेटर ने बताया कि एक रिपोर्ट के मुताबिक देश के 75 फीसदी मकानों में पानी की सप्लाई नहीं है। चेतावनी के तौर पर यह भी कहा जा रहा है कि देश में 2030 तक पानी की किल्लत और भी ज्यादा विकराल रूप धारण कर सकती है। इसी के बचाव के लिए हमें जल संचयन और पौधा रोपण करना चाहिए। इस अवसर पर संगठन के कई सदस्य मौजूद थे।